पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs) 2017-2025

साहित्य सागर (कहानी, कविता) और एकांकी संचय, नया रास्ता पर आधारित

साहित्य सागर – संक्षिप्त कहानियाँ

1. बात अठन्नी की (सुदर्शन)

2017
  • प्रश्न 5 (i): किसे कौन फँसा रहा था ? उसने क्या अपराध किया था ?
  • प्रश्न 5 (ii): रसीला कौन है ? उसका परिचय दीजिये ।
  • प्रश्न 5 (iii): हमें अपने नौकरों से कैसा व्यवहार करना चाहिए ? कहानी के आधार पर उदाहरण देकर समझाइए ।
  • प्रश्न 5 (iv): इस कहानी में लेखक ने समाज की कौनसी बुराई को प्रकट करने का प्रयास किया है ? क्या वे अपने प्रयास में सफल हुए ? समझाकर लिखिये ।
2020
  • प्रश्न 6 (i): रमजान कौन है ? उसका परिचय दीजिये।
  • प्रश्न 6 (ii): रसीला और रमजान किस-किस के यहाँ काम करते थे ? उन दोनों में क्या समानता थी ?
  • प्रश्न 6 (iii): रसीला ने रमजान को देवता क्यों कहा है ? समझाकर लिखिए।
  • प्रश्न 6 (iv): कहानी के शीर्षक की सार्थकता पर प्रकाश डालिए।
2025
  • प्रश्न 5 (i): उपर्युक्त कथन को सोचने वाला व्यक्ति कौन है ? इस कथन का सन्दर्भ स्पष्ट कीजिए।
  • प्रश्न 5 (ii): किस व्यक्ति से, क्या अपराध हो गया था ? कारण स्पष्ट कीजिए।
  • प्रश्न 5 (iii): दोनों हाथों से धन बटोरने वाले लोग कौन हैं ? पाठ के आधार पर उनकी मानसिकता पर प्रकाश डालते हुए बताइए कि उनके न पकड़े जाने का क्या कारण है ?
  • प्रश्न 5 (iv): 'यह दुनिया न्याय नगरी नहीं, अँधेर नगरी है' - इस कथन का अर्थ स्पष्ट करते हुए कहानी का उद्देश्य बताइए।

2. नेता जी का चश्मा (स्वयं प्रकाश)

2017
  • प्रश्न 6 (i): मूर्ति किसकी थी और वह कहाँ लगाई गई थी ?
  • प्रश्न 6 (ii): यह मूर्ति किसने बनाई थी और इसकी क्या विशेषताएँ थी ?
  • प्रश्न 6 (iii): मूर्ति में क्या कमी थी ? उस कमी को कौन पूरा करता था और कैसे ?
  • प्रश्न 6 (iv): नेताजी का परिचय देते हुए बताइए कि चौराहे पर उनकी मूर्ति लगाने का क्या उद्देश्य रहा होगा ? क्या उस उद्देश्य में सफलता प्राप्त हुई ? स्पष्ट कीजिए।
2023
  • प्रश्न 5 (i): यहाँ किस मूर्ति की बात की जा रही है ? वह मूर्ति कहाँ स्थित थी ?
  • प्रश्न 5 (ii): पहली बार हालदार साहब ने मूर्ति पर कैसा चश्मा देखा था ? दूसरी बार उन्हें चश्मे में क्या परिवर्तन दिखाई दिया था ?
  • प्रश्न 5 (iii): 'कौतुक' का अर्थ लिखकर बताइए कि हालदार साहब का कौतुक क्यों बढ़ने लगा ? उन्होंने किस व्यक्ति से क्या प्रश्न किया और क्यों ?
  • प्रश्न 5 (iv): मूर्तिकार का नाम बताइए। हालदार साहब के अनुसार मूर्तिकार द्वारा मूर्ति पर पत्थर का चश्मा न बना पाने के क्या-क्या कारण हो सकते थे ?

3. भेड़ें और भेड़िए (हरिशंकर परसाई)

2017
  • प्रश्न 7 (i): उपर्युक्त कथन कौन, किससे क्यों कह रहा है ?
  • प्रश्न 7 (ii): बूढ़े सियार ने भेड़िये का रूप किस प्रकार बदला ?
  • प्रश्न 7 (iii): यह कैसी कहानी है, बूढ़े सियार ने किन तीन बातों का ख्याल रखने के लिए कहा ? क्यों कहा ?
  • प्रश्न 7 (iv): सियारों को किन-किन रंगों में रंगा गया ? वे किसके प्रतीक थे ? इस कहानी से आपको क्या शिक्षा मिलती है ?
2020
  • प्रश्न 7 (i): प्रस्तुत कथन किसने, किससे और क्यों कहा ? स्पष्ट कीजिए।
  • प्रश्न 7 (ii): वक्ता ने किसके 'हृदय परिवर्तन' की बात कही ? उसने उसके बारे में क्या-क्या कहा ?
  • प्रश्न 7 (iii): वक्ता का चरित्र-चित्रण कीजिए। वह चुनावी सभा में किसे जिताना चाहता था और कैसे ?
  • प्रश्न 7 (iv): चुनाव का क्या परिणाम हुआ ? इस कहानी के माध्यम से लेखक क्या स्पष्ट करना चाहते हैं ? चुनाव जीतने वाले ने सबसे पहला क्या नियम बनाया और इस नियम से किसका अधिक लाभ हुआ ?
2023
  • प्रश्न 7 (i): चुनाव कहाँ होने वाला था और क्यों ?
  • प्रश्न 7 (ii): भेड़ों के उल्लसित होने का क्या कारण था ? क्या उनका उल्लास चिर स्थायी रहा ?
  • प्रश्न 7 (iii): 'दिल बैठना' मुहावरे का अर्थ लिखिए। भेड़ियों का दिल बैठने का क्या कारण था ? क्या उनका दिल बैठना उचित था ?
  • प्रश्न 7 (iv): 'भेड़ें और भेड़िए' कहानी वर्तमान प्रजातांत्रिक चुनाव प्रणाली का सच्चा स्वरूप प्रस्तुत करती है - कैसे ? पाठ के उदाहरण से कथन को स्पष्ट कीजिए।

4. बड़े घर की बेटी (प्रेमचंद)

2018
  • प्रश्न 5 (i): आनंद कहाँ चला गया था और क्यों चला गया था ?
  • प्रश्न 5 (ii): 'बड़े घर की बेटी' किसे कहा गया है ? उसका नाम क्या था ?
  • प्रश्न 5 (iii): आनंदी के चरित्र की तीन विशेषताएँ बताइए।
  • प्रश्न 5 (iv): इस कहानी का शीर्षक किसके नाम पर आधारित है ? स्पष्ट करते हुए लिखिये।
2024
  • प्रश्न 6 (i): कथन के वक्ता एवं श्रोता का परिचय दीजिये।
  • प्रश्न 6 (ii): 'इन भावों को ताड़ गए' कथन किस सन्दर्भ में कहा गया है ? श्रोता ने उसे क्यों नहीं समझा था ? स्पष्ट कीजिए।
  • प्रश्न 6 (iii): किस लड़के से, कौन सा अपराध हो गया था और क्यों ? समझाकर लिखिए।
  • प्रश्न 6 (iv): क्या श्रोता ने अपराध के लिए माफ़ किया ? श्रोता का हृदय-परिवर्तन कराने में कौन, किस प्रकार सहायक था ?

5. जामुन का पेड़ (कृष्ण चंदर)

2018
  • प्रश्न 6 (i): जामुन का पेड़ कहाँ था और क्या हुआ था ?
  • प्रश्न 6 (ii): माली और क्लर्क का क्या कार्य था ? क्या वे आदमी को बचाना चाहते थे ?
  • प्रश्न 6 (iii): माली ने आदमी के बारे में क्या बताया ? माली की बात सुनकर क्लर्क ने क्या कहा ?
  • प्रश्न 6 (iv): आदमी के साथ अंत में क्या हुआ ? इस कहानी के माध्यम से लेखक क्या स्पष्ट करना चाहते हैं ?

6. महायज्ञ का पुरस्कार (यशपाल)

2018
  • प्रश्न 7 (i): सेठ जी कहाँ जा रहे थे ? यह सुनकर उनकी पत्नी ने उन्हें क्या दिया और क्यों ?
  • प्रश्न 7 (ii): सेठ ने अपने साथ क्या-क्या सामान लिया ? वह रास्ते में कहाँ रुका और क्यों रुका ?
  • प्रश्न 7 (iii): सेठ ने महायज्ञ क्यों नहीं बेचा था ? क्या सेठानी को महायज्ञ का पुरस्कार मिला था ? समझाकर लिखिये।
  • प्रश्न 7 (iv): कहानी का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।

7. काकी (सियारामशरण गुप्त)

2019
  • प्रश्न 5 (i): 'उसके' शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है ? उसके दुखी होने का क्या कारण था ?
  • प्रश्न 5 (ii): क्या देखकर उसका हृदय खिल उठा था ? उसने अपने पिता से क्या माँगा ?
  • प्रश्न 5 (iii): उसने उस चीज़ का प्रबंध कैसे किया ? क्या उसके इस कार्य को अपराध कहना उचित होगा ? समझाइए।
  • प्रश्न 5 (iv): विश्वेश्वर ने बालक के साथ कैसा व्यवहार किया ? संक्षेप में समझाते हुए, उनके इस तरह के व्यवहार का कारण तथा सच्चाई जानने के बाद की स्थिति का भी वर्णन कीजिए।
2025
  • प्रश्न 7 (i): भोला कौन था ? उसके अनुसार किसने पतंग मँगवाई थी ?
  • प्रश्न 7 (ii): पतंग मँगवाने का क्या कारण था ? स्पष्ट करें।
  • प्रश्न 7 (iii): विश्वेश्वर का परिचय देते हुए बताएँ कि उनके हतबुद्धि होकर खड़े रह जाने का क्या कारण था।
  • प्रश्न 7 (iv): यह कहानी बच्चों के स्वभाव की किन विशेषताओं को प्रकट करती है ? उदाहरण सहित बताइए।

8. दो कलाकार (मन्नू भंडारी)

2019
  • प्रश्न 6 (i): 'उसके चित्रों' से क्या तात्पर्य है ? समझाइए।
  • प्रश्न 6 (ii): चित्रा कौन थी ? उसके चरित्र की मुख्य विशेषता को बताइए।
  • प्रश्न 6 (iii): अरुणा कौन थी ? जब उसे भिखारिन वाली घटना का पता चला तो उस पर क्या प्रभाव पड़ा और उसने क्या किया ?
  • प्रश्न 6 (iv): चित्रकारिता और समाज सेवा में आप किसे उपयोगी मानते हैं और क्यों ? कहानी के माध्यम से समझाइए।
2025
  • प्रश्न 6 (i): चित्रा को कहाँ जाना था और क्यों ?
  • प्रश्न 6 (ii): चित्रा तथा अरुणा का परिचय दीजिये।
  • प्रश्न 6 (iii): चित्रा को आने में देर क्यों हो गई थी ? विस्तार से लिखिए।
  • प्रश्न 6 (iv): पाठ के शीर्षक के अनुसार चित्रा और अरुणा दोनों कलाकार हैं। कहानी के माध्यम से स्पष्ट कीजिए कि आपकी दृष्टि में कौन सच्चा कलाकार है।

9. अपना-अपना भाग्य (जैनेन्द्र कुमार)

2019
  • प्रश्न 7 (i): यहाँ पर किस बालक के सन्दर्भ में कहा गया है ? उस समय उसकी क्या स्थिति थी ?
  • प्रश्न 7 (ii): बालक ने अपने घर-परिवार के सम्बन्ध में क्या-क्या बताया ?
  • प्रश्न 7 (iii): इस समय उस बालक के सामने कौनसी समस्या थी ? क्या उस समस्या का हल हो पाया ? यदि नहीं तो क्यों ?
  • प्रश्न 7 (iv): इस कहानी के माध्यम से लेखक ने हमें क्या सन्देश देना चाहा है ? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।
2024
  • प्रश्न 5 (i): 'मैंने' शब्द से किसकी ओर संकेत किया गया है ? वह इस समय किस स्थान पर है ?
  • प्रश्न 5 (ii): 'काली-सी मूर्ति' किसकी थी ? लेखक ने उसकी दशा का वर्णन किस प्रकार किया है ?
  • प्रश्न 5 (iii): बालक कहाँ का रहनेवाला था ? उसने अपने तथा अपने परिवार के विषय में क्या जानकारी दी ?
  • प्रश्न 5 (iv): प्रस्तुत कहानी मनुष्य की संवेदनहीनता का यथार्थ चित्रण प्रस्तुत करती है — कहानी का उदाहरण देकर इस कथन को सिद्ध कीजिए।

10. सन्देह (जयशंकर प्रसाद)

2020
  • प्रश्न 5 (i): प्रस्तुत कथन के वक्ता और श्रोता कौन हैं ? उनका परिचय दीजिये।
  • प्रश्न 5 (ii): वक्ता ने यह कथन कब और क्यों कहा ?
  • प्रश्न 5 (iii): मनोरमा कौन थी ? उसे रक्षा की आवश्यकता क्यों थी ? उसने किसे सहायता के लिए बुलाया।
  • प्रश्न 5 (iv): 'सन्देह' का क्या अर्थ है ? इस कहानी का नाम 'सन्देह' क्यों रखा गया है ? समझाकर लिखिए। इस कहानी में कौन-कौन किस-किस पर कैसे सन्देह करता है।
2023
  • प्रश्न 6 (i): 'मैं' शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है ? यहाँ वक्ता किसके घर की बात कर रहा है ?
  • प्रश्न 6 (ii): वक्ता घर किसे समझता था और क्यों ?
  • प्रश्न 6 (iii): वक्ता अपने जीवन की सच्चाई बताते हुए क्या-क्या कहता है ?
  • प्रश्न 6 (iv): प्रस्तुत पाठ के शीर्षक की सार्थकता स्पष्ट कीजिये।

11. भीड़ में खोया आदमी (लीलाधर शर्मा पर्वतीय)

2024
  • प्रश्न 7 (i): प्रस्तुत पंक्तियाँ किस सन्दर्भ में कही गई हैं ?
  • प्रश्न 7 (ii): श्रोता कहाँ गया था और क्यों ?
  • प्रश्न 7 (iii): पाठ में वर्णित भीड़ का क्या कारण है ? इस भीड़ का क्या परिणाम सहना पड़ रहा है ?
  • प्रश्न 7 (iv): इस भीड़ से कैसे बचा जा सकता है ? लेखक अपने मित्र को भीड़ का रहस्य क्यों समझाना नहीं चाहते हैं ? उदाहरण सहित बताइए।

साहित्य सागर – पद्य भाग (कविताएँ)

1. मेघ आए (सर्वेश्वर दयाल सक्सेना)

2017
  • प्रश्न 8 (i): मेघ कहाँ आए हुए हैं ? कवि को मेघ देखकर क्या प्रतीत हो रहा है ?
  • प्रश्न 8 (ii): 'बयार' शब्द से आप क्या समझते हैं ? कवि इसके बारे में क्या बताना चाहता है ?
  • प्रश्न 8 (iii): दरवाजे-खिड़कियाँ क्यों खुलने लगी हैं ? किसका स्वागत कहाँ पर किस प्रकार किया जाने लगा है ? कवि के भाव स्पष्ट कीजिये ।
  • प्रश्न 8 (iv): कविता का केन्द्रीय भाव लिखिये।
2024
  • प्रश्न 10 (i): मेघ कहाँ आए हैं और कब आए हैं ?
  • प्रश्न 10 (ii): बयार को किसका प्रतीक बताया गया है ? उसके आने पर गाँव वालों की क्या स्थिति थी ?
  • प्रश्न 10 (iii): पेड़, धूल भरी आँधी तथा नदी को किस-किस का प्रतीक बताया गया है ? समझाइए।
  • प्रश्न 10 (iv): प्रस्तुत कविता में किस अलंकार का प्रयोग किया गया है तथा जिस ऋतु के विषय में बताया गया है उस के विषय में चार पंक्तियाँ लिखिए।

2. साखी (कबीर दास)

2017
  • प्रश्न 9 (i): कवि किसके बारे में क्या सोच रहे हैं ?
  • प्रश्न 9 (ii): कवि किसके ऊपर न्योछावर (समर्पण) हो जाना चाहते हैं तथा क्यों ?
  • प्रश्न 9 (iii): ईश्वर का वास कहाँ नहीं होता है ? कवि हमें क्या त्यागने की प्रेरणा दे रहें हैं? कवि का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताइए।
  • प्रश्न 9 (iv): 'साँकरी' शब्द का क्या अर्थ है ? प्रेम गली से कवि का क्या तात्पर्य है ? उसमें कौन दो एक साथ नहीं रह सकते हैं समझाइए ।
2020
  • प्रश्न 10 (i): कबीरदास जी ने पहाड़ पूजने की बात क्यों कही है ? इस दोहे के माध्यम से वे हमें क्या सन्देश देना चाहते हैं ? मूर्ति पूजा के बारे में उनके क्या विचार थे ?
  • प्रश्न 10 (ii): उन्होंने चक्की की तुलना किससे की है ? वे उसे अच्छा क्यों मानते हैं ?
  • प्रश्न 10 (iii): उन्होंने 'स्याही' और 'लेखनी' किसे बनाने की बात कही है ? वे किस पर हरि कथा लिखना चाहते हैं ?
  • प्रश्न 10 (iv): 'हरि गुन लिखा न जाय' — इस कथन से उनका क्या आशय है ? समझाकर लिखिए। संत कबीर की भक्ति भावना की विशेषताएँ बताइए और वह कैसे भगवान की पूजा करना चाहते थे ?
2025
  • प्रश्न 8 (i): यह पंक्तियाँ किस भाषा में रचित हैं ? उक्त पंक्ति में 'मैं' शब्द का प्रयोग किस अर्थ में हुआ है ?
  • प्रश्न 8 (ii): प्रथम पंक्ति में कवि ने क्या कहना चाहा है ? स्पष्ट करें।
  • प्रश्न 8 (iii): 'तामे दो न समाहि' का क्या अभिप्राय है ? कवि यहाँ किस बात पर बल देते हैं ?
  • प्रश्न 8 (iv): कबीरदास को कवि से अधिक समाज सुधारक क्यों माना जाता है ? पठित पाठ के आधार पर बताइए कि उनकी भक्ति भावना कैसी थी ?

3. मातृ मंदिर की ओर (सुभद्रा कुमारी चौहान)

2017
  • प्रश्न 10 (i): 'मातृ मंदिर' से क्या तात्पर्य है ? वहाँ से कवयित्री को क्या पुकार सुनाई दे रही है?
  • प्रश्न 10 (ii): कवयित्री अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए क्या करने को तैयार है और क्यों ?
  • प्रश्न 10 (iii): मंदिर तक पहुँचने के मार्ग में कवयित्री को किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ?
  • प्रश्न 10 (iv): प्रस्तुत पद्यांश में कवयित्री की किस भावना को दर्शाया गया है ? वह इस कविता के माध्यम से पाठकों को क्या सन्देश देना चाहती हैं ?
2020
  • प्रश्न 9 (i): कवयित्री किससे और क्या फ़रियाद करना चाहती है ?
  • प्रश्न 9 (ii): 'माँ का कलेजा' किस प्रकार का होता है ? वह अपनी सन्तान के साथ किस प्रकार का व्यवहार करती है?
  • प्रश्न 9 (iii): 'मातृ-वेदी पर हुई पुकार' इस पंक्ति का आशय स्पष्ट करते हुए लिखिए कि कवयित्री क्या कहना चाहती हैं ?
  • प्रश्न 9 (iv): 'मातृ मंदिर की ओर' कविता से क्या प्रेरणा मिलती है ? अपने शब्दों में लिखिए।
2025
  • प्रश्न 10 (i): 'व्यथित' शब्द का अर्थ लिखकर बताइए कि यहाँ किसका हृदय व्यथित है ?
  • प्रश्न 10 (ii): कवयित्री अपना सुख-दुख किसके साथ साझा करना चाहती हैं और किस प्रकार ?
  • प्रश्न 10 (iii): कविता के आधार पर बताइए कि मातृ मंदिर का मार्ग दुर्गम किस प्रकार है ? उसे पार करने हेतु कवयित्री किससे सहायता की प्रार्थना करती हैं ?
  • प्रश्न 10 (iv): कविता का मूल-भाव बताते हुए इसमें निहित सन्देश लिखिए।

4. कुण्डलिया (गिरिधर कविराय)

2018
  • प्रश्न 8 (i): इस दोहे में कवि ने किसकी उपाधि को महत्व दिया है ? वे इसका क्या कारण बताते हैं ?
  • प्रश्न 8 (ii): कवि मित्र और शत्रु के स्वभाव का वर्णन कैसे करते हैं ?
  • प्रश्न 8 (iii): हमें किस प्रकार के लोगों को मित्र बनाना चाहिए और किस प्रकार के लोगों से दूर रहना चाहिए ?
  • प्रश्न 8 (iv): इस कविता का केन्द्रीय भाव क्या है ? आप अपने जीवन में सत्यता और ईमानदारी का महत्व कैसे समझते हैं ?

5. भिक्षुक (सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला')

2018
  • प्रश्न 9 (i): कवि ने भिक्षुक के बारे में क्या-क्या बताया है ?
  • प्रश्न 9 (ii): वह भूख मिटाने के लिए कहाँ-कहाँ प्रयास करता है ?
  • प्रश्न 9 (iii): कवि की दृष्टि में भिक्षुक की गरीबी का कारण क्या है ? वे उसकी पीड़ा का 'उदाहरण' कैसे समझाते हैं ?
  • प्रश्न 9 (iv): भिक्षुक का चरित्र-चित्रण कीजिए।
2023
  • प्रश्न 10 (i): भिक्षुक के साथ कौन-कौन हैं और उनकी हालत कैसी है ?
  • प्रश्न 10 (ii): 'दया दृष्टि' का क्या अर्थ है ? उन्हें इस की आवश्यकता क्यों है ?
  • प्रश्न 10 (iii): भिक्षुक को देखकर कवि को महाभारत का कौनसा पात्र याद आता है और क्यों ?
  • प्रश्न 10 (iv): 'घूँट आँसुओं के पी कर रह जातें' — इस पंक्ति का भाव स्पष्ट करते हुए लिखिए कि लाचार और ज़रूरतमंदों के लिए मन में प्रेम और संवेदना होना क्यों आवश्यक है ?

6. चलना हमारा काम है (शिव मंगल सिंह 'सुमन')

2018
  • प्रश्न 10 (i): कवि को यदि पथ भूल जाए तो उन्हें क्या करना है ?
  • प्रश्न 10 (ii): कवि ने अपने पथ का परिचय क्या दिया है ? स्पष्ट कीजिए।
  • प्रश्न 10 (iii): मनुष्य को जीवन में कब-कब और कैसा-कैसा अनुभव होता है ? वे इस पथ पर किसका साथ चाहते हैं और किसका नहीं ? समझाकर लिखिए।
  • प्रश्न 10 (iv): 'चलना हमारा काम है' के माध्यम से हमें क्या सन्देश मिलता है ?
2024
  • प्रश्न 8 (i): 'राही' किसे कहा गया है और क्यों ?
  • प्रश्न 8 (ii): कवि के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में किस-किस प्रकार के अनुभवों का सामना करना पड़ता है ?
  • प्रश्न 8 (iii): 'आठों याम' से कवि का क्या अभिप्राय है ? इस समय में कवि प्रभु से क्या प्रार्थना करते हैं और क्यों ?
  • प्रश्न 8 (iv): जीवन में निरन्तर चलते रहना क्यों आवश्यक है ? यदि मनुष्य के दिल में लगातार चलने की चाह ही नहीं रहे तो इस के क्या-क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं ? कविता के आधार पर बताइए।

7. सूर के पद (सूरदास)

2019
  • प्रश्न 8 (i): प्रस्तुत पद में कौन अपनी माता से ज़िद्द कर रहे हैं ? वे क्या प्राप्त करना चाहते हैं ?
  • प्रश्न 8 (ii): उनकी माता कौन हैं ? वे अपने पुत्र को देखकर कैसा अनुभव कर रही हैं ? स्पष्ट कीजिए।
  • प्रश्न 8 (iii): खिलौना न मिलने की स्थिति में बाल कृष्ण अपनी माँ को क्या-क्या धमकियाँ दे रहे हैं ? स्पष्ट कीजिए।
  • प्रश्न 8 (iv): रूठे हुए बालक को बहलाने के लिए माँ क्या कहती है ? बालक पर उसका क्या प्रभाव पड़ता है ? सूरदास जी की भक्ति भावना का परिचय देते हुए समझाइए।
2023
  • प्रश्न 9 (i): प्रस्तुत पद में सूरदास जी ने कृष्ण के किस रूप का चित्रण किया है तथा कृष्ण की झल्लाहट का क्या कारण है ?
  • प्रश्न 9 (ii): कृष्ण झल्लाहट में क्या-क्या कर रहे हैं ?
  • प्रश्न 9 (iii): सूर की भक्ति-भावना बताते हुए उनका संक्षिप्त परिचय लिखिए।
  • प्रश्न 9 (iv): पद के आधार पर निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए :µ लोचन, धूल-धूसर, गात, निरखि, तजत, घुटुरुन।

8. स्वर्ग बना सकते हैं (रामधारी सिंह 'दिनकर')

2019
  • प्रश्न 9 (i): 'भव' शब्द का क्या अर्थ है ? कवि के अनुसार इस भव में शान्ति क्यों नहीं है ?
  • प्रश्न 9 (ii): शब्दों के अर्थ लिखिए — न्यायोचित, सम, सुलभ, कोलाहल।
  • प्रश्न 9 (iii): 'शमित न होगा कोलाहल संघर्ष नहीं कम होगा' पंक्ति का भावार्थ लिखिए।
  • प्रश्न 9 (iv): उपरोक्त पंक्तियाँ 'दिनकर जी' की किस प्रसिद्ध रचना से ली गई है ? कविता का केन्द्रीय भाव लिखते हुए बताइए।
2025
  • प्रश्न 9 (i): इस कविता में 'धर्मराज' कहकर किसे सम्बोधित किया गया है तथा धर्मराज को यह सन्देश कौन दे रहा है ?
  • प्रश्न 9 (ii): कवि के अनुसार मनुष्य का जीवन कैसा होना चाहिए ? कविता के आधार पर बताइए।
  • प्रश्न 9 (iii): मानव जीवन के विकास में कौन-कौन सी बाधाएँ और आशंकाएँ उपस्थित हैं ? ये बाधाएँ और आशंकाएँ कैसे दूर हो सकती हैं ?
  • प्रश्न 9 (iv): 'भव' शब्द का अर्थ लिखकर कविता का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।

9. वह जन्मभूमि मेरी (सोहनलाल द्विवेदी)

2019
  • प्रश्न 10 (i): प्रस्तुत कविता किस प्रकार की है इस कविता में किसका गुणगान किया गया है ?
  • प्रश्न 10 (ii): कवि ने भारत को युद्धभूमि और बुद्धभूमि क्यों कहा है ? समझाकर लिखिए।
  • प्रश्न 10 (iii): प्रस्तुत कविता में जन्मभूमि की किन-किन प्राकृतिक विशेषताओं का उल्लेख किया गया है ? स्पष्ट कीजिए।
  • प्रश्न 10 (iv): प्रस्तुत पद्यांश में कवि ने भारत को किन-किन महापुरुषों की भूमि कहा है ? कविता का केन्द्रीय भाव लिखते हुए स्पष्ट कीजिए।
2023
  • प्रश्न 8 (i): रघुपति कौन थे ? उनका जन्म किस युग में हुआ था ?
  • प्रश्न 8 (ii): गीता में क्या उपदेश दिया गया है ? यह उपदेश किसने दिया था ?
  • प्रश्न 8 (iii): 'गौतम' का परिचय देते हुए बताइए कि उन्होंने संसार को क्या सन्देश दिया था तथा मातृभूमि के यश को किस प्रकार से बढ़ाया था ?
  • प्रश्न 8 (iv): प्रस्तुत कविता में कवि ने इस देश की धरती को पुण्य भूमि तथा धर्मभूमि की संज्ञा क्यों दी है, इसको स्पष्ट करते हुए कविता में निहित देश की मुख्य विशेषताएँ भी लिखिए।

10. विनय के पद (तुलसीदास)

2020
  • प्रश्न 8 (i): 'तजिये ताहि कोटि वैरी सम' से कवि क्या कहना चाहता है ? स्पष्ट कीजिए।
  • प्रश्न 8 (ii): राम की भक्ति में किन-किन लोगों ने किनका त्याग किया है ?
  • प्रश्न 8 (iii): 'अंजन कहा आँख जेहि फूटे, बहु तक कहा कहौं लौं।' पंक्ति की व्याख्या कीजिए।
  • प्रश्न 8 (iv): कवि तुलसी के इष्टप्रभु का नाम बताइए। उनकी भाषा और भक्तिभावना का परिचय दीजिए।
2024
  • प्रश्न 9 (i): तुलसीदास जी किस काल एवं शाखा के कवि थे ? उनकी भक्ति-भावना पर प्रकाश डालिए।
  • प्रश्न 9 (ii): प्रस्तुत पद में 'गति' शब्द से क्या तात्पर्य है ? राम ने गीध और शबरी को यह गति कब प्रदान की थी ?
  • प्रश्न 9 (iii): विभीषण का परिचय दीजिये। राम ने उसे कौन-सी सम्पदा प्रदान कर अपनी उदारता दिखाई तथा उदारता दिखाते समय उनका भाव किस प्रकार का था ?
  • प्रश्न 9 (iv): पद की अंतिम दो पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिये।

एकांकी संचय

1. बहू की विदा (विनोद रस्तोगी)

2017
  • प्रश्न 14 (i): प्रस्तुत कथन किसने, किससे कहा ? सन्दर्भ सहित उत्तर लिखिए।
  • प्रश्न 14 (ii): 'मरहम' का क्या अर्थ है ? यहाँ मरहम से क्या तात्पर्य है ? स्पष्ट कीजिए।
  • प्रश्न 14 (iii): वक्ता के चरित्र की विशेषताएँ लिखिए।
  • प्रश्न 14 (iv): प्रस्तुत एकांकी में किस समस्या को उठाया गया है ? उस समस्या को दूर करने के लिए क्या-क्या कदम उठाए जा रहे हैं ? अपने विचार दीजिए।
2019
  • प्रश्न 14 (i): वक्ता का परिचय देते हुए कथन का सन्दर्भ लिखिए।
  • प्रश्न 14 (ii): "अब भी आँखें नहीं खुली ?" कहने से वक्ता का क्या अभिप्राय है ? पाठ के सन्दर्भ में समझाइए।
  • प्रश्न 14 (iii): एकांकी के अन्त में श्रोता क्या फैसला लेता है और क्यों ? समझाइए।
  • प्रश्न 14 (iv): इस एकांकी से आपको क्या शिक्षा मिलती है ? एकांकी के उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
2023
  • प्रश्न 14 (i): प्रस्तुत कथन के वक्ता और श्रोता कौन हैं ? वक्ता की मानसिकता बताइए।
  • प्रश्न 14 (ii): यहाँ बहन के किस सपने की बात हो रही है ? क्या वह वास्तव में सपना होता है ?
  • प्रश्न 14 (iii): वक्ता ने बहन के सपने पूरे न हो पाने का जिम्मेदार किन्हें ठहराया और क्यों क्या वही इसके जिम्मेदार हैं ? आपके दृष्टिकोण से क्या वक्ता का व्यवहार उचित था ? तर्क सहित उत्तर दीजिए।
  • प्रश्न 14 (iv): इस एकांकी में समाज की किस ज्वलंत समस्या की ओर इशारा किया गया है ? इस समस्या से समाज में क्या स्थिति उत्पन्न हो रही है ? एकांकी का उदाहरण देते हुए स्पष्ट कीजिए।
2025
  • प्रश्न 11 (i): जीवनलाल को किस व्यक्ति से शिकायत थी और क्या शिकायत थी ?
  • प्रश्न 11 (ii): भोली-भाली लड़की कौन है ? उसके पति का नाम बताइए।
  • प्रश्न 11 (iii): क्या जीवनलाल ने अपनी बहू को विदा किया ? यदि हाँ, तो उनके हृदय-परिवर्तन का कारण बताइए।
  • प्रश्न 11 (iv): जीवनलाल की पत्नी कौन थी ? जीवनलाल एवं उनकी पत्नी के चरित्र का तुलनात्मक विश्लेषण कीजिए।

2. मातृभूमि का मान (हरिकृष्ण 'प्रेमी')

2017
  • प्रश्न 15 (i): उपरोक्त कथन के वक्ता और श्रोता का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  • प्रश्न 15 (ii): वक्ता ने क्या प्रतिज्ञा ली थी ? कारण सहित लिखिए।
  • प्रश्न 15 (iii): हाड़ा वंश के राजा कौन थे ? हाड़ा लोगों की क्या विशेषताएँ थीं ? उनपर प्रकाश डालिए।
  • प्रश्न 15 (iv): 'प्राण जाएँ पर वचन न जाएँ' - इस कहावत का क्या अर्थ है ? एकांकी के सन्दर्भ में समझाइए ।
2019
  • प्रश्न 15 (i): प्रस्तुत कथन किसने, किससे कहा है ? स्पष्ट कीजिए।
  • प्रश्न 15 (ii): मेवाड़ को विपत्ति के दिनों में किसने सहायता दी है ? चारणी यह बात क्यों याद दिलाती है ? स्पष्ट कीजिए।
  • प्रश्न 15 (iii): चारणी ने महाराणा को अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने का क्या उपाय बताया ? यह कितना उचित था, इस सन्दर्भ में अपने विचार दीजिए।
  • प्रश्न 15 (iv): 'मातृभूमि का मान' कैसी एकांकी है ? शीर्षक की सार्थकता सिद्ध करते हुए बताइए।
2023
  • प्रश्न 15 (i): प्रस्तुत कथन का वक्ता कौन हैं ? श्रोता वक्ता को अपने गीत के माध्यम से क्या कहना चाह रही है ?
  • प्रश्न 15 (ii): वक्ता उस श्रृंखला को तोड़ने के लिए इच्छुक क्यों है ?
  • प्रश्न 15 (iii): यहाँ किन दो जातियों का उल्लेख किया गया है ? उनकी विशेषताएँ लिखिए।
  • प्रश्न 15 (iv): प्रस्तुत एकांकी के किस पात्र ने आपको सबसे अधिक प्रभावित किया ? नाम लिखते हुए एकांकी का उद्देश्य लिखिए।
2025
  • प्रश्न 12 (i): अभय सिंह कौन है ? वे राव हेमू के पास किसका, क्या सन्देश लेकर आए हैं ?
  • प्रश्न 12 (ii): उपर्युक्त कथन का वक्ता कौन है ? इस कथन के पीछे उनका क्या आशय है ?
  • प्रश्न 12 (iii): राव हेमू की तीन चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
  • प्रश्न 12 (iv): 'मातृभूमि का मान' एकांकी का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।

3. सूखी डाली (उपेन्द्र नाथ 'अश्क')

2017
  • प्रश्न 16 (i): उपर्युक्त कथन कौन, किससे किस संदर्भ में कह रहा है ?
  • प्रश्न 16 (ii): सब डालियाँ साथ-साथ फलने-फूलने से क्या आशय है ? 'डालियाँ' शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ?
  • प्रश्न 16 (iii): किसकी आकांक्षा है कि सब खुशहाल रहें और क्यों ? इस एकांकी से आपको क्या शिक्षा मिलती है ?
  • प्रश्न 16 (iv): प्रस्तुत कथन से वक्ता की किस चारित्रिक विशेषता का पता चलता है ? अपने विचार भी प्रस्तुत कीजिये ।
2019
  • प्रश्न 16 (i): प्रस्तुत कथन का वक्ता कौन है ? उसका संक्षिप्त परिचय दीजिये।
  • प्रश्न 16 (ii): श्रोता ने वक्ता को छोटी बहू के सम्बन्ध में क्या बताया था ?
  • प्रश्न 16 (iii): वक्ता ने परिवार में एकता बनाए रखने का क्या उपाय निकाला ? क्या वे इसमें सफल हुए ? स्पष्ट कीजिये।
  • प्रश्न 16 (iv): प्रस्तुत एकांकी किस प्रकार की एकांकी है ? इस एकांकी लेखन का क्या उद्देश्य है ?
2024
  • प्रश्न 16 (i): कथन का वक्ता कौन है ? उसका परिचय दीजिये।
  • प्रश्न 16 (ii): कथन का श्रोता कौन है ? श्रोता ने ऐसा क्या कहा था कि वक्ता को उपर्युक्त बात कहनी पड़ी ?
  • प्रश्न 16 (iii): 'नासूर' शब्द का अर्थ लिखकर बताइए कि इस समस्या के समाधान के लिए वक्ता के क्या विचार हैं ?
  • प्रश्न 16 (iv): 'सूखी डाली' एकांकी किस पृष्ठभूमि पर आधारित है ? इसके शीर्षक की सार्थकता पर भी प्रकाश डालिए।

4. संस्कार और भावना (विष्णु प्रभाकर)

2018
  • प्रश्न 14 (i): कथनी किसकी थी, किसका नाम नहीं लिया गया था ?
  • प्रश्न 14 (ii): 'नएपन' का समर्थन कौन कर रहा था ? वह किस प्रकार नएपन का समर्थन कर रहा था ? माँ को इस सम्बन्ध में क्या करना चाहिए था ?
  • प्रश्न 14 (iii): माँ की किस बात को भाई और बहन ने स्वीकार कर लिया था ?
  • प्रश्न 14 (iv): एकांकी का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए लिखिए।
2020
  • प्रश्न 14 (i): 'बहू अकेली थी' ऐसा क्यों कहा गया है ?
  • प्रश्न 14 (ii): बहू की किन विशेषताओं ने सास को कुछ सोचने पर विवश कर दिया ?
  • प्रश्न 14 (iii): माँ का चरित्र-चित्रण कीजिए।
  • प्रश्न 14 (iv): समाज के लिए जातिवाद किस प्रकार अहितकर है ?
2024
  • प्रश्न 14 (i): किसका अन्तर्मन कब काँपने लगा था ?
  • प्रश्न 14 (ii): किन्हें देख कर वक्ता को मोहिनी सी छा गई थी और क्यों ?
  • प्रश्न 14 (iii): अन्त में माँ का हृदय परिवर्तन कब क्यों और किस प्रकार हुआ ?
  • प्रश्न 14 (iv): 'संस्कारों की दासता' से आप क्या समझते हैं ? आधुनिक युग में हमारे लिए संस्कार अधिक महत्वपूर्ण है या भावनाएँ ज्यादा महत्व रखती हैं ? तर्क सहित उत्तर लिखिए।

5. महाभारत की एक साँझ (भरत भूषण अग्रवाल)

2018
  • प्रश्न 15 (i): कथनी किसकी थी ? वह क्या कह रहा था ?
  • प्रश्न 15 (ii): कथनी किसके सामने कही गई थी ? उसका चरित्र कैसा था ?
  • प्रश्न 15 (iii): संजय कौन था ? संजय को वहाँ क्या दिखाई दिया था ?
  • प्रश्न 15 (iv): कथनी का क्या तात्पर्य था ? क्या वह व्यक्ति पश्चाताप कर रहा था ? स्पष्ट कीजिए।
2020
  • प्रश्न 15 (i): वक्ता, श्रोता कौन-कौन हैं ? दोनों में ये बातें कहाँ और किस सन्दर्भ में हो रही है ?
  • प्रश्न 15 (ii): द्वैत वन कहाँ स्थित है ? पाण्डव वहाँ क्यों पहुँचे ?
  • प्रश्न 15 (iii): दुर्योधन किसे कहा गया है ? उसने आत्मरक्षा के लिए क्या उपाय किया ? क्या वह सफल हो पाया ? स्पष्ट कीजिए।
  • प्रश्न 15 (iv): महाभारत युद्ध किनके बीच हुआ था ? एकांकी के शीर्षक के औचित्य को समझाइए।
2024
  • प्रश्न 15 (i): प्रस्तुत पंक्तियों के वक्ता और श्रोता का परिचय दीजिये।
  • प्रश्न 15 (ii): वक्ता पश्चाताप क्यों नहीं करना चाहता ? वह अपने पक्ष में कौन-कौन से तर्क रखता है ?
  • प्रश्न 15 (iii): आपके अनुसार पश्चाताप किसे होना चाहिए था ? वक्ता को या श्रोता को, तर्कसहित लिखिए।
  • प्रश्न 15 (iv): श्रोता वक्ता के पास क्यों आया था ? अन्त में वक्ता का क्या हाल होता है और क्यों ?

6. दीपदान (डॉ. राम कुमार वर्मा)

2018
  • प्रश्न 16 (i): उपर्युक्त कथन कहने वाला कौन था ? समझाकर लिखिए।
  • प्रश्न 16 (ii): राव-तोरण का उत्सव क्यों और कहाँ मनाया जा रहा था ?
  • प्रश्न 16 (iii): पन्ना कौन है ? उसने क्या-क्या त्याग किया ?
  • प्रश्न 16 (iv): 'दीपदान' एकांकी के द्वारा लेखक ने किस ऐतिहासिक घटना को दिखाने का प्रयास किया है ?
2020
  • प्रश्न 16 (i): वक्ता का संक्षिप्त परिचय दीजिये।
  • प्रश्न 16 (ii): 'पहाड़' और 'नदी' से वक्ता का क्या तात्पर्य है ? वह श्रोता को क्या सुझाव देती है ?
  • प्रश्न 16 (iii): वक्ता के सुझाव पर श्रोता की क्या प्रतिक्रिया होती है ? समझाकर उत्तर लिखिए।
  • प्रश्न 16 (iv): श्रोता का चरित्र किस प्रकार प्रेरणादायक है ? एकांकी के आधार पर समझाइए।
2023
  • प्रश्न 16 (i): 'कुँवर' का प्रयोग किसके लिए किया गया है ? उनके रूठने का कारण बताइए।
  • प्रश्न 16 (ii): उदय सिंह का ध्यान उत्सव से हटाने के लिए वक्ता ने उसे मनाते हुए, बहलाते हुए क्या कहा ?
  • प्रश्न 16 (iii): वक्ता का परिचय देते हुए उसकी दो चारित्रिक विशेषताएँ लिखिए।
  • प्रश्न 16 (iv): वक्ता कुँवर को दीपदान का उत्सव देखने से क्यों रोकना चाहती थी ? एकांकी के अन्त में उसने देशभक्ति तथा राजभक्ति किस प्रकार से दिखाई थी ?
2025
  • प्रश्न 13 (i): यहाँ किस राजवंश की बात की जा रही है ? उस पर कौनसा संकट आया था ?
  • प्रश्न 13 (ii): वक्ता क्या करना चाहता था तथा क्यों करना चाहता था ?
  • प्रश्न 13 (iii): राजवंश की रक्षा किसने किस प्रकार की ? वर्णन कीजिए।
  • प्रश्न 13 (iv): 'दीपदान' का अर्थ क्या है ? एकांकीकार ने 'दीपदान' से क्या सन्देश देना चाहा है ?

नया रास्ता (उपन्यास - सुषमा अग्रवाल)

उपन्यास के प्रश्न विभिन्न अध्यायों के संदर्भ में पूछे गए हैं। नीचे प्रमुख वर्षों के प्रश्न दिए गए हैं।

2017 के संदर्भ

Q11 (सरिता का रिश्ता)
  • प्रश्न 11 (i): माँ को कैसे पता चलता है कि अमित सरिता के रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं ?
  • प्रश्न 11 (ii): अमित के पिता मायाराम जी सरिता के रिश्ते को क्यों नहीं स्वीकार करना चाहते हैं ?
  • प्रश्न 11 (iii): अमित और सरिता का रिश्ता तय होने के लिए माँ किसको और क्यों उकसाती है ? माँ की ऐसी धारणा से उनके स्वभाव के बारे में क्या पता चलता है ? समझाकर लिखिये ।
  • प्रश्न 11 (iv): शादी के विषय में समाज की क्या परम्परा है ? आप इससे कहाँ तक सहमत हैं ? स्पष्ट कीजिये ।
Q12 (मीनू की वकालत)
  • प्रश्न 12 (i): मीनू अमित को देखने कहाँ गई थी ? जाते समय वह मन में क्या सोच रही थी ?
  • प्रश्न 12 (ii): कमरे में प्रवेश करते ही उसने क्या देखा ? अमित की माँ ने मीनू से क्या पूछा ? उसने क्या उत्तर दिया ?
  • प्रश्न 12 (iii): मीनू के वकालत पास करने पर अमित की माँ को विशेष खुशी क्यों हो रही थी ? क्या उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया था ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिये।
  • प्रश्न 12 (iv): मीनू के हृदय में बचपन से ही किसके प्रति दया की भावना थी ? वह उनकी किस प्रकार सहायता करने का निश्चय कर रही है ?
Q13 (अमित से दूसरी मुलाकात)
  • प्रश्न 13 (i): मीनू इस समय कहाँ थी ? वहाँ अमित से उसकी कैसे मुलाकात हो गई ?
  • प्रश्न 13 (ii): मीनू और अमित के बीच क्या सम्बन्ध था ? वह उससे घृणा क्यों करती थी ?
  • प्रश्न 13 (iii): उसे वहाँ किस सच्चाई का पता चला ? उन बातों का उसपर क्या प्रभाव पड़ा ?
  • प्रश्न 13 (iv): "मीनू परिस्थितियों से हार मानने वाली कोई साधारण नारी नहीं थी" - स्पष्ट कीजिए कि उसने अपने जीवन को कैसे नई दिशा दी ?

2018 के संदर्भ

Q11 (परामर्श)
  • प्रश्न 11 (i): माँ अमित की कौन सी बात को स्वीकार नहीं कर पा रही थी ?
  • प्रश्न 11 (ii): मीनू कौन है ? वह अमित को किस नाम से पुकारती थी ?
  • प्रश्न 11 (iii): अमित के मन में मीनू की शादी के प्रति क्या विचार आए ?
  • प्रश्न 11 (iv): माँ मीनू की शादी किससे करवाना चाहती थी ?
Q12 (अमित-सरिता बातचीत)
  • प्रश्न 12 (i): सरिता कौन है ? उसका संक्षिप्त परिचय क्या है ?
  • प्रश्न 12 (ii): अमित के चरित्र का वर्णन किस प्रकार किया गया है ? संक्षेप में समझाइए।
  • प्रश्न 12 (iii): मीनू के मन में अमित के प्रति घृणा क्यों उत्पन्न हो गई थी ? इस घृणा का भाव कब समाप्त हुआ ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
  • प्रश्न 12 (iv): मीनू के जीवन में किस बात को लेकर संघर्ष था ? उसकी चारित्रिक विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
Q13 (मीनू का निर्णय)
  • प्रश्न 13 (i): उपर्युक्त अवतरण में किस बात पर ज़ोर दिया गया है ?
  • प्रश्न 13 (ii): मीनू के बारे में क्या कहा गया है ? वह किन बातों से दूर रहना चाहती थी ? संक्षेप में समझाइए।
  • प्रश्न 13 (iii): उपर्युक्त अवतरण में अमित का उल्लेख क्यों आया है ? इस उल्लेख का मीनू पर क्या प्रभाव पड़ा ? नैतिक मूल्यों के आधार पर इसका क्या महत्व था ?
  • प्रश्न 13 (iv): मीनू का चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताइए कि उसने अपने जीवन को किस प्रकार नई दिशा दी तथा उस पर क्या-क्या प्रभाव पड़े ?

2019 के संदर्भ

Q12 (सरिता से मुलाकात)
  • प्रश्न 12 (i): अमित कौन है उसका संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  • प्रश्न 12 (ii): विशेष चहल-पहल का क्या कारण था, इस अवसर पर अमित की स्थिति स्पष्ट कीजिए।
  • प्रश्न 12 (iii): मायाराम जी को स्वर्ग की अनुभूति कहाँ और कैसे होती है और क्यों होती है ?
  • प्रश्न 12 (iv): अमित और सरिता के बीच हुई बातचीत को संक्षेप में लिखिए।
Q13 (मनोहर की सहायता)
  • प्रश्न 13 (i): मनोहर कौन था ? वह मीनू के पास क्यों आया था ?
  • प्रश्न 13 (ii): उसकी यह दशा कैसे हो गई थी ? संक्षेप में समझाइए।
  • प्रश्न 13 (iii): मीनू ने मन ही मन क्या निश्चय किया और मनोहर की सहायता कैसे की ?
  • प्रश्न 13 (iv): मीनू के इस कार्य से आपको क्या प्रेरणा मिलती है ? क्या आपने भी कभी किसी की इस प्रकार से सहायता की है समझाइए।

2020 के संदर्भ

Q11 (मीनू को देखने जाना)
  • प्रश्न 11 (i): मेहमान कौन हैं ? वे कहाँ और क्यों आए हैं ?
  • प्रश्न 11 (ii): किसके हृदय में जोश और उमंग था ? क्यों ?
  • प्रश्न 11 (iii): मेहमानों के स्वागत के लिए क्या-क्या तैयारियाँ की गईं ?
  • प्रश्न 11 (iv): अमित और मीनू के बीच हुई बातचीत को संक्षेप में लिखिए।
Q12 (धनहेम-मायाराम बातचीत)
  • प्रश्न 12 (i): धनहेम जी और मायाराम जी का परिचय देते हुए बताइए कि उनमें किस विषय पर बातचीत हो रही थी ?
  • प्रश्न 12 (ii): सरिता को देखकर अमित के मन में क्या विचार आए थे ? स्पष्ट कीजिए।
  • प्रश्न 12 (iii): अमित के माता-पिता उसका रिश्ता सरिता के साथ क्यों करना चाहते थे ? इस सम्बन्ध में उन्होंने क्या तर्क दिए ?
  • प्रश्न 12 (iv): अमित के चरित्र पर प्रकाश डालिए।
Q13 (मीनू का विवाह)
  • प्रश्न 13 (i): मीनू ने पहले शादी से क्यों मना कर दिया था ?
  • प्रश्न 13 (ii): मीनू अब शादी करने के लिए क्यों तैयार हो गई ?
  • प्रश्न 13 (iii): तब की मीनू और अब की मीनू में क्या अंतर है ?
  • प्रश्न 13 (iv): हमारे समाज में फैली 'दहेज़ की कुप्रथा' पर एक टिप्पणी लिखिए।

2023 के संदर्भ

Q11 (नीलिमा की शादी)
  • प्रश्न 11 (i): मीनू बचपन से पढ़ाई में कैसी थी ? अभी वह कौन-सी पढ़ाई कर रही थी ?
  • प्रश्न 11 (ii): मीनू ने नीलिमा की शादी में कितने दिन पहले जाने का निश्चय किया ? तथा विवाहों के उपलक्ष्य में मीनू ने क्या खरीदा ?
  • प्रश्न 11 (iii): नीलिमा कौन थी ? उसकी शादी कहाँ हो रही थी ? मीनू के पूछने पर उसने अपने होने वाले पति के बारे में क्या-क्या बताया ?
  • प्रश्न 11 (iv): नीलिमा के विवाह में मीनू द्वारा गाए गए मधुर गीत की प्रशंसा करने वाला नवयुवक कौन था ? उसके मुँह से अपनी प्रशंसा सुनकर मीनू प्रसन्न क्यों नहीं हुई ?
Q12 (दावत/दहेज़ विवाद)
  • प्रश्न 12 (i): वक्ता कौन है ? उनके यहाँ किसकी शादी की क्या-क्या तैयारियाँ चल रही हैं ?
  • प्रश्न 12 (ii): उपन्यास में 'बड़े घर की बेटी' कहकर किसे सम्बोधित किया गया है ? उसका संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  • प्रश्न 12 (iii): धनहेम ने अपनी बेटी के विवाह में दहेज़ देने के लिए मायाराम जी के समक्ष क्या प्रस्ताव रखा ? मायाराम जी को उनकी किस बात पर क्रोध आ गया और क्यों ?
  • प्रश्न 12 (iv): 'नया रास्ता' उपन्यास में लेखिका ने किस सामाजिक कुप्रथा पर प्रकाश डाला है ? आपके अनुसार इसे रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका किसकी हो सकती है ? उदाहरण सहित बताइए।
Q13 (अमित का इंतज़ार)
  • प्रश्न 13 (i): यहाँ कौन कहाँ इंतज़ार कर रहा है ?
  • प्रश्न 13 (ii): उसे यह समय बहुत लम्बा क्यों लग रहा है ?
  • प्रश्न 13 (iii): इस इंतज़ार का वास्तविक उद्देश्य क्या है ? स्पष्ट करें।
  • प्रश्न 13 (iv): प्रस्तुत उपन्यास के शीर्षक की सार्थकता सिद्ध करें।

2025 के संदर्भ

Q14 (मीनू का हॉस्टल जाना)
  • प्रश्न 14 (i): मीनू अपने किस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कहाँ जा रही थी ?
  • प्रश्न 14 (ii): हॉस्टल जाने से पूर्व मीनू के मन में क्या भाव उठे ? उसकी आँखें क्यों छलछला पड़ी ?
  • प्रश्न 14 (iii): मीनू के जाने से पहले उसकी माँ और पिताजी हर रोज़ क्या बनाकर एवं क्या लाकर अपना स्नेह प्रदर्शित करते थे ? माँ ने जाते समय मीनू को क्या आशीर्वाद दिया ?
  • प्रश्न 14 (iv): मीनू ने विवाह का सपना देखना क्यों छोड़ दिया था ? उसका यह फ़ैसला उसकी किस चारित्रिक विशेषता की ओर संकेत करता है ?
Q15 (आशा की विदाई)
  • प्रश्न 15 (i): प्रस्तुत अवतरण का उल्लेख किसकी शादी के संदर्भ में किया गया है ? उसकी शादी कहाँ और किसके साथ हो रही थी ?
  • प्रश्न 15 (ii): 'बेटी पराया धन होती है' - भारतीय परंपरा को आधार मानकर इस कथन का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
  • प्रश्न 15 (iii): विदाई के बाद माँ को फूट फूटकर रोता देख मीनू के मस्तिष्क में कौन से विचार घूमने लगे ?
  • प्रश्न 15 (iv): 'आशा के विवाह में मीनू एक आदर्श बहन तथा योग्य बेटी की भूमिका निभाने में पूर्णतया सफल रही' - इस कथन को उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
Q16 (फल की पेटी पर विवाद)
  • प्रश्न 16 (i): धनहेम जी कौन हैं तथा वे वहाँ क्यों आए थे ?
  • प्रश्न 16 (ii): अमित का परिचय देते हुए बताएँ कि उसे फल की पेटी एक आँख भी क्यों नहीं भा रही थी ?
  • प्रश्न 16 (iii): यहाँ किस रिश्ते की बात हो रही है ? क्या अमित इस रिश्ते से प्रसन्न था ? यदि नहीं, तो क्यों ? स्पष्ट करें।
  • प्रश्न 16 (iv): अमित द्वारा फल की पेटी लाने के पीछे उद्देश्य पूछने पर धनहेम जी ने क्या उत्तर दिया ? उनके उत्तर को सुनकर अमित की क्या प्रतिक्रिया हुई ?